रेडक्रॉस सोसाइटी 26 को गोहर में लगाएगी रक्तदान शिविर

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

16 जनवरी। उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस सोसाइटी गोहर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है। यह शिविर प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक लगेगा। उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनैट ने कहा कि रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ्य नागरिक रक्त दान कर सकता है। उन्होंने विशेषकर युवाओं से रक्तदान शिविर में बढ़चढ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता ने रक्तदान शिविर के आयोजन के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी को आवश्यक निर्देश देते हुए ब्लड बैंक की चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को 26 को शिविर में तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

News Archives

Latest News