सोलन विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

5 जनवरी। सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र के प्रारूप में दिए गए संशोधनों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं। यह जानकारी आज यहां निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने दी।
कविता ठाकुर ने कहा कि यह सूची निरीक्षण के लिए एक सप्ताह तक उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तहसीलदार सोलन, कण्डाघाट और ममलीग के कार्यालय सहित सभी मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह सूची प्रथम जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के संदर्भ में एवं निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के अनुसार तैयार की गई है।

News Archives

Latest News