नगर निगम सोलन के मेयर और उप मेयर निर्वाचन के लिए बैठक 07 दिसम्बर को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

4 दिसम्बर। सोलन नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सोमवार को रखी गई बैठक में मात्र एक पार्षद ही पहुंचा जबकि भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों ने पूरी तरह से इस बैठक से दूरी बनाई और कोई भी उपस्थित नहीं हुआ इसके कारण अभी है बैठक 7 दिसंबर को रखी गई है। 

नगर निगम सोलन के शेष कार्यकाल के लिए मेयर और उप-मेयर का निर्वाचन कोरम पूर्ण न होने के कारण आज नहीं हो सका। यह जानकारी आज यहां प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम (निर्वाचन) नियम की धारा 81(2) तथा 81-ए (2) के अनुसार अब उक्त कार्य के लिए बैठक की तिथि 07 दिसम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 07 दिसम्बर, 2023 को यह बैठक नगर निगम सोलन के कार्यालय में सांय 03.00 बजे से आयोजित होगी।
प्राधिकृत अधिकारी ने कहा कि आज की बैठक में केवल एक पार्षद उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News