आपदा राहत कोष में 11 लाख रुपए का अंशदान

Himachal News Others Solan
DNN सोलन
25 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश भट्टा संघ ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्राकृतिक आपदा से ग्रसित लोगों की सहायता के लिए मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार की उपस्थिति में आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया।
मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने इससे पूर्व भी अपनी ओर से 05.01 लाख रुपए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान दिए है।
राम कुमार ने अब तक दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न उद्योग, संघ व संगठनों के माध्यम से 1.92 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान किए है।
मुख्य संसदीय सचिव ने भट्टा संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर भट्टा संघ के प्रधान ज्ञान सिंह अन्य पदाधिकारी  उपस्थित थे।

News Archives

Latest News