कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद  

Himachal News Others Una
DNN ऊना
24 नवम्बर। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से जेल वार्डर के 91 पद अनुबंध आधार पर ऑनलाईन भरे जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष जेल वार्डर के 77 पद और महिला जेल वार्डर के 14 पद शामिल है। उनहोंने बताया कि प्रार्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी कारगार एवं सुधारत्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://hpprisions.nic.in/ पर 22 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों से संबंधित आयु एवं शारीरिक मापदंड इत्यादि की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

News Archives

Latest News