राम कुमार ने विशेष पथ कर पर जुर्माना एवं ब्याज माफ करने के लिए मुख्यमन्त्री का किया आभार व्यक्त

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

28 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने पैंसेंजर एण्ड गुड्स टैक्स के एवज़ में विशेष पथ कर पर जुर्माना एवं ब्याज माफ करने के लिए विशेष नीति निर्धारित करने के लिए मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्य मन्त्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।
राम कुमार ने कहा कि 31 दिसम्बर, 2021 तक विशेष पथ कर पर जुर्माना एवं ब्याज माफ करने के लिए नीति बनाने से माल वाहक वाहनों, ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, 07 से 12 सीटर तक मैक्सी कैब, कान्ट्रैक्ट कैरियेज बसों सहित शिक्षण संस्थानों की बसों इत्यादि को विशेष सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि इस नीति का लाभ उठाने के लिए 31 दिसम्बर, 2023 तक की तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि नीति के तहत लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने सम्बन्धित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को मूल्यांकन अधिकारी प्राधिकृत किया है। इससे लाभ प्राप्त करने वाले आवेदकों को भटकना नहीं पड़ेगा।
राम कुमार ने कहा कि मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भी राज्य सरकार सभी के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक त्रगी के समय में यह निर्णय लेकर मुख्यमन्त्री ने संवेदनशीलता एवं व्यापक जन हित का परिचय दिया है।
विशेष पथ कर पर जुर्माना एवं ब्याज माफ करने से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित होंगे।

News Archives

Latest News