DNN सोलन
26 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि कुश्ती हमारा पारम्परिक खेल है और देश-प्रदेश में भिन्न-भिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने वाले दंगल एवं छिंज कुश्ती को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण हैं। राम कुमार गत देर सांय सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेही में आयोजित कुश्ती मेला में बतौर मुख्यतिथि उपस्थित थे।
राम कुमार ने कहा कि कुश्ती की शुरूआत एक व्यायाम के रूप में हुई थी जिसे पुरूषों ने स्वस्थ रहने के लिए खेलना शुरू किया। आज लड़कियां भी विश्व में कुश्ती के अखाड़े में अपना लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि एक व्यायाम के रूप में कुश्ती ज़रूरी खेलें।
छिंज में पंजाब के अजनाला के पहलवान भूपेन्द्र ने कांगड़ा के पहलवान सोनू को हराकर विजय प्राप्त की।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत लेही के प्रधान योगराज, उप प्रधान दलेर चंद, ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान मानदेय, ग्राम पंचायत भटोलीकलां के उप प्रधान बिल्लू खान सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।















