जिला सोलन के इन क्षेत्रों मे 2 दिन को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Himachal News Others Solan

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 व 30  अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत चम्बाघाट फीडर से संचालित कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि  27 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक वसंत विहार, अमोलक टावरज, होटल डेस्टिनी, हिन्दुस्तान सैनिटरी, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, सोलन नए बस अड्डे के साथ लगते क्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
व 27 अक्तूबर, 2023 को ही दिन में 12.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक सोलन शहर के पावर हाऊस मार्ग, गुरूद्वारा, सुगंधा अपार्टमेंट, जेड.एस.आई, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय और साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 30 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक परिहार की बेर, गुगाघाट, गदयाला, पोकन, पकनेटा, कुरयाली, बाडां, लोहारन, लहोग, गारा, धरोट, जीयूण पट्टी, चबियारी, शलुमणा, जीयूला एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News