कसौली में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सामान किया बरामद

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

कसौली थाना क्षेत्र के तहत हुई चोरी के सामाने को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने चोरी हुए सामान को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि लेख राम निवासी गाँव खांगड़ने पुलिस में एक शिकायत पत्र दिया था जिसमें बताया गया कि 4 अक्तूबर को यह और इनकी पत्नी अपने काम पर 10 बजे सुबह चले गए थे। इनकी पत्नी ने इसे करीब ढाई बजे फोन किया कि घर में चोरी हो गई है । यह बनलगी स्कूल में थी जब यह घर आई तो घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा था तथा कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में से इसकी दो सोने की बालिया, एक सोने की चाक, एक चांदी की चाक , एक सोने की अंगूठी लेडीज और चांदी की 10 अंगुठी लेडीज, बच्चों के चांदी के 10 कंगन और करीब 3000 रुपए नकदी चोरी हो गई। इनके अनुमान के अनुसार उपरोक्त चोरी हुए सामान की कीमत करीब 90,000 है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और पाया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद चोरी कि सामने को पास के इलाके में छीपा दिया था। जिसे बरामद कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

News Archives

Latest News