ज़िला में राष्ट्रीय डाक सप्ताह 09 से 13 अक्तूबर तक मनाया जाएगा

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

3 अक्तूबर। भारतीय डाक विभाग सोलन 09 अक्तूबर से 13 अक्तूबर, 2023 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन राम देव पाठक ने दी।
राम देव पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह का उद्देश्य आम लोगों के दैनिक जीवन, वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक विभाग की भूमिका के बारे में जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत 09 अक्तूबर, 2023 को विश्व डाक दिवस के साथ होगी। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 10 अक्तूबर, 2023 को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्तूबर, 2023 को फिलेटली दिवस (डाक टिकट संग्रहण), 12 अक्तूबर, 2023 को मूल एवं पार्सल दिवस तथा 13 अक्तूबर, 2023 को अंत्योदय दिवस मनाया जाएगा।
राम देव पाठक ने कहा कि डाकघर की लाभकारी बचत योजनाएं जैसे डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आवर्ती जमा, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा पीपीएफ योजनाओं से कम आय वाले व्यक्ति लाभान्वित हो सकते है।

News Archives

Latest News