Rohit Bhardwaj

25 सितंबर को हिमाचल में भाजपा करेगी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

Himachal News Politics Solan

-प्रदेश भर से युवा भी इस प्रदर्शन में आवाज को करेगा बुलंद

DNN सोलन – 23 सितंबर
आपदा प्रबंधन की दृष्टि से प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पूरी तरह फेल रही है। भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए होगा कि उनकी दस गारंटियां कहां गईं। शनिवार को सोलन में भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 10 महीने हो चुके हैं। जब से सरकार आई है, तबसे 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है, जिसका वह आज तक जवाब नहीं दे पाई है।
भाजपा ने डीजल पर सात रुपये की कटौती की थी, पर आते ही कांग्रेस सरकार ने इसको बढ़ा दिया। बिजली, राशन, तेल महंगा कर, महंगाई की मार आदि से प्रदेश की जनता की कमर को तोड़ दिया। आम जनमानस जो सरकार से अपेक्षाएं रख रहा था, यह सरकार उन अपेक्षाओं पर खड़ी नहीं हो पाईं। कानून-व्यवस्था, महंगाई, गारंटी, विरोधाभास, बदला-बदली की भावना, संस्थान बंद करने, आपदा में मेरा-तेरा करने जैसे मुद्दों पर भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी।

रोहित भारद्वाज ने कहा कि 25 सितंबर को सोलन से भी करीब 500 युवा इस धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे और सत्ता में बैठी गूंगी बहरी सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे इसमे, महिलाओं को दी गई गारंटी, युवाओ को दी गई रोजगार की गारंटी और अन्य मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

News Archives

Latest News