डाॅ. शांडिल 20 जुलाई को सोलन के प्रवास पर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

19 जुलाई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल 20 जुलाई, 2023 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डाॅ. शांडिल 20 जुलाई, 2023 को प्रातः 11.30 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओच्छघाट, दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत नौणी, दिन में 02.00 बजे ग्राम पंचायत शमरोड तथा सांय 03.00 बजे ग्राम पंचायत सेर बनेरा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत सांय 04.00 बजे सोलन के कोठों स्थित कला केन्द्र में लाईव टाईम्स टी.वी. द्वारा आयोजित हिमाचल नृत्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

News Archives

Latest News