DNN मंडी
13 जुलाई। एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि मंडी प्रशासन कीे ओर से सदर उपमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 12.79 लाख रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गयी है । उन्होंने बताया कि पंडोह क्षेत्र में लगभग 10 लाख रुपये तथा 100 राशन कीट तथा तिरपाल व कंबल भी दिए गए हैं ।
उन्होंने बताया कि पंडोह में जियो का नेटवर्क भी बहाल हो गया है । लोक निर्माण विभाग की मदद से 5 बेलदार तथा जेसीबी मशीन भी मुहैया करायी गयी है । उन्होंने बताया कि पंडोह मंे पेयजल सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है ।
उन्होंने बताया कि पूर्ण आकलन के बाद प्रशासन द्वारा प्रभावितांे को राहत मनुअल के अनुसार और मदद की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा रिजर्व बटालियन की मदद से राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जिसमें सभी प्रभावित लोगों के लिए खाने का भी प्रबंध किया गया है ।















