विधानसभा अध्यक्ष 21 जून को ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का करेंगे शुभारंभ

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

20 जून। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को पधर चौगान बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 21 जून दोपहर 3:00 बजे बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे।
22 जून को विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12:30 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ढुंढियारा बंगला में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि 23 जून को कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता मेले की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि 24 जून 1:30 बजे चुवाड़ी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 3:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष शिमला के लिए रवाना होंगे।

News Archives

Latest News