मंडी में 18 और 19 जून को मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

17 जून।  जिला मंडी में 18 और 19 जून को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया  कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला  द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मंडी में 19 जून तक वर्षा, तेज हवाएं एवं बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। उन्होंने अलर्ट जारी करते हुए पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों से 19 जून तक अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ं जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में पर सुरक्षित रहने  का आग्रह किया है।
उपायुक्त ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वह 19 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखें।
आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक  जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 1905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News