7 से 9 जून तक चंबा प्रवास पर होंगे लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

4 जून। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह 7 जून से जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमादित्य सिंह 7 जून को सुबह 10:30 बजे  बनीखेत और 11:30 बजे डलहौजी में खेल मैदानों का निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत दोपहर बाद 3:00 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भलेई का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 8 जून को लोक निर्माण मंत्री प्रातः 10:00 बजे तीसा नाला पर निर्मित पुल का लोकार्पण करने के बाद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह  भंजराडू में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी दिन सायं 5:00 बजे परेल में रावी नदी पर पुनः निर्मित पुल का लोकार्पण करने के साथ लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। मंत्री का रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
लोक निर्माण मंत्री 9 जून को प्रातः 10 बजे  परिधि गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे ।

News Archives

Latest News