DNN सोलन, 20 अप्रैल
सोलन के चंबाघाट में छत (एटिक) से गिरने के कारण सोलन पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात ए.एस.आई. विनोद भागटा की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में विनोद को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लगाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
एस.पी. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोलन के चंबाघाट स्थित सर्किट हाउस को राष्ट्रपति के दौरे को माध्यनजर रखते हुए रिर्जव में रखा गया है। इस दौरान पुलिस की टीम वहां की सुरक्षा व्यवस्था जांच रही थी। ए.एस.आई विनोद राष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थे। इस दौरान भवन में सुरक्षा की जांच के लिए वे एटिक (फालसीलिंग) की जांच कर रहे थे कि इसी दौरान सीढ़ियों से वे नीचे गिर गए। जिसके कारण उनके सिर में गहरी चोटें लगी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गौर रहे कि विनोद भागटा 46 वर्ष के थे और वो जिला शिमला के रोहडू के कोटलु कलासर गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी धर्मपत्नी के अलावा 2 पुत्र है। विनोद को हिमाचल दिवस पर उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया था। वहीं पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।















