प्रदेश सरकार से 6730 कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

12 अप्रैल हिमाचल प्रदेश कारपोरेट सेक्टर रिटायर को ऑर्डिनेशन कमेटी ने प्रदेश सरकार से 6730 कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग की है। कमेटी की एक बैठक सोलन में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य सचिव देवी लाल ठाकुर ने की। बैठक के बाद पत्रकारोंसे बाचीत में सचिव देवी लाल ठाकुर ने कहा कि कॉरपोरेट सैक्टर के 6730 कर्मचारियों के पेंशन के बारेमें अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोओपरेट सैक्टर में जो कर्मचारी दिसंबर 2004 के बाद रिटायर हुए हैं। उन्हे पेंशन मिल रही है जबकि दूसरी ओर बोर्डव निगमों के जो कर्मचारी 2004 के बाद रिटायर हुए है वह अभी भी पेंशन से वंचित है। जिनकी संख्या 6730 है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर रिटायर कर्मचारी पूर्व व वर्तमान सरकार केमुख्यमंत्री से कई बार मिल चुके है और इनसे इस संबंध में अनुरोध भी कर चुके है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था की 15 अप्रैल तक इस दिशा में सरकार कोई कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार केफैंसले का कर्मचारी इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संज्ञान में यह भी लाया गया कि सभी कर्मचारियोंके आरपीएफओलगभग 800 करोड़रुपए पड़ेहैं। जबकि पेंशन का खर्चा लगभग 30- 40 करोड़ रुपए सलाना ही पड़ेगा और इस से एरियर देने सहित यह राशि 6-7 साल तक काफी हैं। उन्होंनेकहा कि सरकार से एक बार फिर मांग की जा रही है कि कोपोरेटर सैक्टर के कर्मचारियों की पेंशन शीघ्र से शीघ्र बहाल की जाए क्योंकि सभी कर्मचारियों 68- 78साल की उम्र के हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो इस बार प्रदेश भर के कोपोरेटर सैक्टर के कर्मचारी एकत्रित होकर आगामी रणनीति बनाएंगे

News Archives

Latest News