शामती क्षेत्र में जंगल में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

Crime Himachal News Solan

DNN
सोलन के साथ लगते शामती क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान नहीं हुई है। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

News Archives

Latest News