DNN सोलन
7 फरवरी । कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा सोलन द्वारा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधान विक्रम शर्मा व सचिव सुरजीत राणा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान बैठक में संस्था के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के प्रधान विक्रम ने बताया कि कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसके लिए सभा द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को प्रात:11 बजे श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की चौकी होगी। जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यो को प्रोत्साहित कर समाज सेवा करना है, जिसके लिए समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ समाज सेवा के भी कई कार्य किए जाएंगे। समाज के द्वारा निर्धनों की सेवा व गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग देना प्राथमिकता रहेगी। प्रधान विक्रम शर्मा ने बताया कि समाज के उत्थान व समाज सेवा के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ में वस्त्रदान, अन्नदान व शिक्षा दान के लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। इस प्लानिंग के तहत ही आर्थिक रूप से कमजोर असहायों को शिक्षा के लिए सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान धनीराम, खेमचंद शर्मा, कंस राज शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर आदित्य ठाकुर , सुरेश कुमारी ,मोहिनी सूद, बीडी राणा, मुकेश शर्मा, किशोरीलाल ,सुभाष शर्मा, डीडी सूद, आदेश कटोच ,रवि राणा ,रमेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे ।