डाक विभाग के बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ौतरी

Himachal News Others Solan
DNN सोलन
27 जनवरी। अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरुन राम देव पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक विभाग ने नौ बचत योजनाओं में से पांच में ब्याज की दरें बढ़ा दी है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बचत खाता, आर.डी. खाता, पी.पी.एफ. खाता, एम.आई.एम खाता, सुकन्या समृद्धि, सीनियर सिटीजन खाता तथा एन.एम.सी खाते बनावाएं और बढ़ी हुए ब्याज का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि डाक विभाग में फिक्स डिपोजिट (टाइम डिपोजिट) के तहत एक, दो, तीन और पांच साल के लिए राशि जमा की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कार्यालय 01792-220521 पर सम्पर्क कर सकते है।

Latest News