13 को पहली कैबिनेट बैठक सुक्खू सरकार की

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

11 जनवरी हिमाचल प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की तारीख घोषित हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रदेश के लाखों कर्मचारी पहली कैबिनेट बैठक होने का इंतजार कर रहे थे।

अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली कैबिनेट बैठक में लोहड़ी के पर्व पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दे सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला भी हो सकता है।

News Archives

Latest News