DNN बद्दी
09 जनवरी मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने आज दून विधानसभा क्षेत्र की खरूणी पंचायत में 1.20 करोड़ रुपये से निर्मित पेयजल योजना खरूणी झण्डेवाली, टाहलीवाला के सुदृढ़ीकरण का विधिवत शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में बेसहारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सुखाश्रय योजना का आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 में दी गई सभी गारंटियों को राज्य सरकार चरणबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार एक लाख युवाओं को रोज़गार देने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने खरूणी पंचायत के लोगों की समस्याएं भी सुनी और इस पर सहाभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सनेड़ की प्रधान रचना देवी, नन्दपुर के प्रधान मस्त मुहम्मद, बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र सैनी, पूर्व बीडीसी सदस्य महेन्द्र सिंह, खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, मेहर चंद, अजीतेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
.0.















