हिमाचल में 12 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस

Himachal News Kangra Others
– जिले भर के युवा दिखांएगे विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा

DNN धर्मशाला

9 जनवरी। स्वामी विवेकानन्द के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस और 13 से 19 जनवरी 2023 तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत 12 जनवरी को खेल परिसर धर्मशाला में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इन कार्यक्रमों में जिले भर के युवा भाग ले सकेंगे।

यह रहेंगी प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में वाद-विवाद (डिबेट), निबंध लेखन, समूह गान और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विषय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद (डिबेट) के लिए विषय रहेगा ‘मुफ्त सुविधाएं क्या जनहित में जारी हैं?’। निबंध लेखन के लिए ‘हिमाचल में केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता है’, विषय रहेगा। वहीं समूह गान के लिए देशभक्ति व लोक गीत तथा चित्रकला के लिए विषय प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में केवल 15 से 29 आयु वर्ग के युवा ही भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा दिवस में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

सोलन

ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविन्द्र सिंह कायथ ने जानकारी देते हुए कहा कि ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन द्वारा 12 जनवरी, 2023 को स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जयंति के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में प्रातः 10ः00 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 15 से 29 आयु वर्ष के युवाओं के लिए वाद-विवाद, चित्रकला, निबन्ध लेखन तथा समूह गान स्पर्धाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए विषय ‘मुफ्त सुविधाएं क्या जनहित में है?’ तथा निबन्ध लेखन प्रतियोगिता हेतु विषय ‘हिमाचल को केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता है’ निर्धारित किया गया है। चित्रकला प्रतियोगिता में विषय प्रतियोगिता स्थल पर ही दिया जायेगा तथा समूह गान प्रतियोगिता देश भक्ति व युवा प्रेरणा पर आधारित होगी।
उन्होंने कहा कि उक्त स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा जिसका आयोजन दिनांक 19 जनवरी, 2023 को ज़िला हमीरपुर में होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223462 पर सम्पर्क करें।

 

कुल्लू, 9 जनवरी।
ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रति वर्ष की भांति स्वामी विवेकानंद की पुण्य जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह का आयोजन 12 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक जिला भर में किया जाना प्रस्तावित है।
 इस वर्ष के आयोजनों के माध्यम से युवा कार्यक्रमों में महिला युवाओं की भागीदारी, युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते चलन व पर्यावरण पर जागरूकता वोटिंग जागरूकता पर विशेष ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 जनवरी 2023 को जिला परिषद हाल कुल्लू में किया जा रहा है, आप सभी से अनुरोध है कि इस अवसर पर सक्रिय प्रतिभागीता कर युवा प्रेरणा प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें व युवा विकास के प्रयासों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
 राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन जिला हमीरपुर में 19 जनवरी को किया जा रहा है।
 इस हेतु जिला के 12 सदस्यों के दल का चयन इन कार्यक्रमों से किया जाएगा अतः सभी युवा संगठन के प्रधानों व युवा स्वयंसेवियों से  अनुरोध  किया है कि निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार संस्थान या टीम से 15 वर्ष या इससे अधिक आयु के युवा प्रतिभागियों को भेजने की कृपा करें।
 समूह गान प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश की संस्कृति पर आधारित रहेगी, जिसमें अधिकतम प्रतिभागी वाद्य वृंद के साथ 5 से 6 युवा भाग ले सकते हैं इसकी समय सीमा 5 से 7 मिनट रहेगी वाद विवाद प्रतियोगिता, जिसका विषय  है मुफ्त सुविधाएं क्या जनहित में है?  इसमें प्रतिभागी अंग्रेजी या हिंदी दोनों भाषाओं में भाग ले सकते हैं,एक प्रतिभागी पक्ष में बोलेगा तथा एक विपक्ष में इसकी समय सीमा अधिकतम 5 मिनट रहेगी।
 चित्रकला प्रतियोगिता का विषय प्रतियोगिता स्थल पर दिया जाएगा जिसमें प्रति संस्थान 2 प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जिसके लिए बोर्ड प्रश्न रंग प्रतिभागी को स्वयं लाने होंगे, इसकी अधिकतम समय सीमा 60 मिनट रहेगी।
 निबंध लेखन के लिए विषय है  हिमाचल को केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता है। इसमें भी प्रतिभागी अंग्रेजी या हिंदी दोनों में भाग ले सकते हैं प्रति संस्थान एक प्रतिभागी भाग ले सकता है इसकी अधिकतम समय सीमा 30 मिनट है।

News Archives

Latest News