अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस

Crime Others Solan

DNN सोलन ( पूजा वर्मा)

सोलन के बाईपास पर नए बस स्टेंड के नजदीक एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बताया जा रहा है कि सड़क पर तेल गिरा हुआ था और जब चालक ने इस पर ब्रेक लगाई तो उसे फिसल कर पलट गई।
जानकारी के अनुसार यह बस सोलन देवठी कून व शिमला रोड रूट पर चलती है। मौके पर बस चालक विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि वह देहूंघाट से बस में कुछ काम करवाकर उसे लेकर नए बस स्टेंड जा रहा था। जैसे ही वह नए बस स्टेंड के नजदीक पहुंचा तो बस की ब्रेक लगाते समय सड़क पर तेल गिरा होने के कारण यह सड़क पर ही पलट गई। उन्होंने बताया कि वह बस में अकेले थे।

News Archives

Latest News