DNN बद्दी
04 जनवरी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 220/66/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र मंदहाला के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल बद्दी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता गुरूचरण सिंह ने दी।
गुरूचरण सिंह ने कहा कि 05 जनवरी, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक संसीवाला, बागुवाला, बरोटीवाला, ट्रक यूनियन बरोटीवाला, कालूझंडा, कैंबवाला, मंदहाला, कुरांवाला, कोटियां, कत्तिवाला, कुल्हरीवाला, टिपरा, डाॅलरमजरी, हिमुडा, जोहनपुर आदि तथा आस-पास के औद्योगिक इकाईयां में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















