DNN बद्दी 4 जनवरी ।
आबकारी एवं कराधान विभाग की दक्षिण प्रवर्तन जोन के संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर टीम ने बद्दी के एक लोह उद्योग में ईवे बिल न भरने पर दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। टीम में निरीक्षक गुरचरण, ध्यान सिंह और मनोज शामिल थे।
टीम ने बद्दी के एक लोह उद्योग का ट्रक पकड़ा। जिसका वजन 9 टन दिखाया गया था। जब उक्त ट्रक का वजन कराया तो वह 16 टन था। ट्रक में सरिया भरा हुआ था। सरिया के बिल कैथल का था लेकिन ट्रक हरियाणा के पिंजौर जा रहा था। सरिया का ईबे बिल भी नहीं भरा गया था। जिसमें टीम ने मौके पर कंपनी संचालक दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विभाग के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने मौके पर ही कंपनी संचालक से जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि पिछले माह भी उनकी टीम ने इसी कंपनी के चार ट्रक कम वजन के पाए थे। जिस पर उन्होंने कंपनी संचालको से जुर्माना वसूला।