DNN शिमला
03 जनवरी हिमाचल प्रदेश में साल 2022 पुलिस विभाग के लिए चुनौतियों व उपलब्धियों भरा रहा है। वर्ष 2022 में कई बड़े आयाम भी हिमाचल पुलिस ने स्थापित किए है। यह दावा शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि 2022 में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे, महिलाओं व बच्चों से अपराध व दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए काम किया। जिसमें पुलिस को कामयाबी भी मिली है। कुंडू ने कहा कि हिमाचल पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस ने आईटीएमएस तकनीक का इस्तेमाल किया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई। ब्लैक स्पॉट और क्रैश बेरियर पर काम किया गया। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव थे, जिसमें हिमाचल पुलिस ने बेहतरीन काम किया। बीते चुनावों के मुकाबले छह गुणा ज्यादा सीजर किया।![]()
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सीमाओं में सुरक्षा पर ज्यादा सुदृढ़ किया गया है। चीन से लगने वाली प्रदेश की सीमाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है। दलाईलामा की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है और जासूसी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कई अवार्ड भी हासिल किए हैं। खेल में भी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल किए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ने देश भर में हिमाचल के नाम किया है। साल 2023 में भी नशे, महिलाओं और बच्चों से अपराध में कमी लाना प्रदेश पुलिस का लक्ष्य रहेगा।















