Solan में मिला शव नहीं हुई पहचान

Crime Others Solan

DNN सोलन

सोलन के चंबाघाट स्थित श्मशानघाट को जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति का शव मिला है। फिलहाल इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच में जुट गई है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से शव को लेकर पूछताछ कर रही है।

Latest News