DNN सोलन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नौणी विश्वविद्यालय इकाई के नव कार्यकारिणी गठन सम्मेलन का आयोजन वानिकी महाविद्यालय के सेमिनार हाॅल में हुआ । इसमें वर्ष 2022-2023 के लिए चुनी गई नई कार्यकारिणी में आयुष चोपड़ा को अध्यक्ष और याचना कौशल को इकाई सचिव चुना गया ।
कार्यकारिणी गठन सम्मेलन में सोलन विभाग संगठन मंत्री अश्वनी जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन में परिषद गीत के साथ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यकारिणी में अंशुमन , जयेश शर्मा, अनुपम गुलेरिया, डिंपल, संजना ठाकुर, कृतिका केस्टा को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में हिमांशु शर्मा, प्रियंका, नमन राठौर,श्रेया वेदी, सानिया ठाकुर, दीपिका भगत को सह सचिव चुना गया।
कार्यकारिणी में सूर्यांश पठानिया को मीडिया संयोजक के रूप में चुना गया। सुधांश पठानिया व अग्रिम को सोशल मीडिया संयोजक व सह सयोंजक के रूप में चुना गया। नव निर्वाचित इकाई अध्यक्ष आयुष चोपड़ा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है उसका वो पुरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और परिषद के काम को गति देंगे।















