मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार, 3 बच्चों को रौंदा

Others

DNN नई दिल्ली

18 दिसम्बर उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चे फुटपाथ पर खड़े थे, तभी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब नौ बजे की है।पुलिस ने कहा कि गजेंद्र (30) अपनी ब्रेजा कार चला रहा था। जब वह लीलावती स्कूल के पास पहुंचा तो वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल बच्चों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

Latest News