गोपाल शर्मा होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी

Politics Shimla

DNN शिमला

अर्की क्षेत्र से संबंध रखने वाले वर्ष 2009 के रिटायर आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ओएसडी होंगे। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। गोपाल शर्मा नादौन में एसडीएम और हमीरपुर में एसी टू डीसी रह चुके हैं। गोपाल शर्मा 31 जनवरी 2020 को रिटायर हुए थे। अर्की के रहने वाले गोपाल शर्मा 2009 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गोपाल शर्मा राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक थे।

Latest News