डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा 

15 दिसंबर उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति चंबा के तत्वावधान में आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ( सीजेएम) एवं अध्यक्ष उपमंडलीय विधिक सेवा समिति चंबा सुभाष चंद्र भसीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग अधिनियम, मौलिक अधिकारों और कर्तव्य, संविधान की प्रस्तावना, सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ,अध्यापकों सहित स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

News Archives

Latest News