DNN शिमला
ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर हिमाचल प्रदेश में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । हालांकि मामले की शिकायत पुलिस के पास करीब 2 महीने बाद पहुंची है लेकिन यह मामला अपने आप में चौका देने वाला है। वही शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में सामने आया है।
जानकारी के अनुसार शिमला जिला के एक घर में डाक द्वारा उनके परिवार की ही लड़की के नाम से एक लिफाफा आया । जिसमें किसी कंपनी का नाम दर्शाया गया था और कंपनी की ओर से लक्की विनर बताते हुए एक स्क्रैच कार्ड बतौर गिफ्ट भेजा गया था। युवती के भाई ने कार्ड को स्क्रैच किया तो उसके अंदर कार बतौर इनाम मिलने की बात बताई गई । इसमें एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया था। जिस पर युवक ने संपर्क किया और बात करने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया और कंपनी के नियम बताते हुए यह स्पष्ट किया कि कार प्राप्त करने के लिए उसे कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। टैक्स के तौर पर कुछ राशि भी जमा करानी होगी। जिस पर युवक ने गूगल पे अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए करीब 140000 से अधिक रुपए ट्रांसफर किए गए। बाद में कंपनी का कथित हेल्पलाइन नंबर बंद आने लगा। जिसके बाद युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है । इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निकल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । इस संबंध में करीब 2 महीने बाद युवक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दी है । वहीं एएसपी शिमला रमेश शर्मा ने कहा कि ऐसी शिकायत पुलिस के पास पहुंची है । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रही है।















