दुकान में आग लगने से 10 लाख की सम्पत्ति जलकर राख

Hamirpur Himachal News Others

DNN हमीरपुर

24 नवम्बर  हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के डिडविन टिक्कर कसवा में बीती रात एक वाहन की दुकान आग लगने से 10 लाख रुपये की सम्पत्ति जल कर राख हो गई । आग लगने की सूचना मिलते हुई दमकल की एक टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दुकान और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।
दुकान के मालिक होशियार सिंह ने बताया कि उसने रात को रोज की तरह दुकान बंद की थी और देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
दमकल अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि दुकान के पास ही वाहनों का शोरूम भी था। अगर आग और फैलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

News Archives