हत्या करने के बाद जंगल में दबा दिया शॉप हिमाचल पुलिस ने सुलझा गुत्थी

Crime Himachal News Others

DNN मंडी

19 नवम्बर पैसे के लेनदेन के लिए दो बिजनेस पाटनरों के बीच मारपीट के बाद एक ने दूसरे की हत्या कर डाली और शव को जंगल में दबा दिया। घटना की गुत्थी करीब 1 महीने बाद हिमाचल प्रदेश की मंडी जिला पुलिस सुलझाने में कामयाब हुई है। हत्या के बाद से ही मृतक का मोबाइल फोन बंद आ रहा था और उसकी पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के गांव चंदैश में कबाड़ का काम करने वाले दो युवकों ने आपसी लेन देने को लेकर शराब पीकर किए झगड़े व मारपीट के बाद एक ने दूसरे की हत्या करके लाश का जंगल में दबा दिया।
पत्नी द्वारा की गई शिकायत के उपरांत लंबी छानबीन व पूछताछ के बाद मृतक के बिजनैस पार्टनर को पुलिस ने धर दबोचा। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी की शिनाख्त पर पुलिस ने जंगल में दबाए गए शव को डेढ़ महीने के बाद बरामद कर लिया और आरोपी बालम राम गांव चंदेश उम्र 25 साल को हत्या के मामले में हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह वाक्या 3 अक्तूबर का है। मृतक जगदीश चंद जो बालम राम के साथ गांव चंदैश में कबाड़ आदि का काम करता था ने एक साथ शराब पी, फिर दोनों में लेन देन को लेकर झगड़ा हो गया और इसी बीच बालम राम ने जगदीश चंद के साथ मारपीट की और उसकी हत्या करके शव को जंगल में जाकर दबा दिया।

मृतक का फोन उसी दिन से बंद आ रहा था। पत्नी कृष्णा देवी गांव रोपड़ी गैहरा सरकाघाट ने 14 अक्तूबर को पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह भी बताया था कि उसका पति बालम राम के साथ साझा व्यापार करता है। उसके अनुसार जब भी बालम राम से पूछा जाता तो वह यही बताता कि जगदीश चंद व्यापार के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। आखिर पुलिस के शक की सूई पार्टनर बालम राम की ओर घूमी, थोड़ी सख्ती की तो उसने सब उगल दिया। पुलिस ने उसे साथ लेकर जाकर कंकाल बन चुके शव को जमीन से निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कालेज में भेजा गया। पुलिस ने बालम राम को भादंसं की धारा 302 व 364 के तहत गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है।

News Archives

Latest News