5 कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

17 नवम्बर :- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगने पर शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। आरोप है कि इन शिक्षकों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया पर वोट मांगी थी और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपील की थी। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी जिस पर अब यह कार्रवाई शुरू की गई है।

बीते दिनों जारी हुए नोटिस में इन कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया था। अब दोबारा से इनसे जवाबतलबी की गई है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से कुछ दिन पहले इन कर्मचारियों ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। इस अपील को कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।भाजपा ने चुनाव आयोग के पास लिखित शिकायत कर कहा था कि इन सरकारी कर्मचारियों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर दोबारा नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला था तो इनके खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

News Archives

Latest News