डेरा प्रेमी की हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

Himachal News

DNN कोटकपूरा

11 नम्बर  फरीदकोट में डेरा अनुयायी की हत्या मामले में 6 आरोपियों में से 3 को पकड़ लिया गया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के स्पेशल सेल ने आरोपियों को पंजाब से दबोचा। इन शूटर्स के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। इन्हें पटियाला के बख्शीवाला गांव से पकड़ा गया। इनमें 2 शूटर रोहतक और 1 भिवानी का रहने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए शूटर में 2 नाबालिग हैं। जबकि एक शूटर की पहचान जतिंदर जीतू के रूप में हुई है। इन शूटर ने डेरा प्रेमी प्रदीप को 60 गोलियां मारकर छलनी किया था। इस केस में लॉरेंस गैंग, गोल्डी बराड़ और पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा का मॉडयूल सामने आया है। कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया भागे गोल्डी बराड़ ने आतंकी रिंदा से हाथ मिलाया है।

इससे पहले स्पेशल सेल ने 6 आरोपियों ने शिनाख्त कर ली थी। इनमें 2 नौजवान पंजाब के है, जबकि 4 हरियाणा के बताए जा रहे हैं।

Latest News