12 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित  

Himachal News Others Una
DNN ऊना
08 नवंबर। विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत 12 नवम्बर यानि मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में जिला दंडाधिकारी एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार ज़िला के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण व औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों के लिए 12 नवम्बर को अवकाश रहेगा। जबकि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए भी यह पेड अवकाश होगा। इसके अतिरिक्त निर्वाचन क्षेत्र से और राज्य से बाहर रहने वाले उन व्यक्तियों को जिनका वोट हिमाचल में है, उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए विशेष अवकाश देय होगा।

News Archives

Latest News