सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश ने की माईक्रो पर्यवेक्षकों के साथ बैठक

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

07 नम्बर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत गत दिवस सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश (आईएएस 2009) ने 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के माईक्रो पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश ने सभी माइक्रो पर्यवेक्षकों को उचित दिशा-निर्देश दिए। बैठक में माइक्रो पर्यवेक्षकों को पीपीटी के माध्यम से ई.वी.एम तथा वी.वी.पैट मशीनों के रखरखाव बारे तथा मशीनों के कार्य तथा इसके उपयोग बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में माइक्रो ओब्जर्वरो को पहचान पत्र व प्रचार प्रसार की योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके उपरान्त सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश ने दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के आईटी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भी बैठक की तथा उन्हें समय पर डेटा उपलोड करने के निर्देश दिए।
सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश ने सेक्टर अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाइजर के साथ भी बैठक की और उन्हें उचित दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर महेंद्र पाल गुर्जर ने माईक्रो पर्यवेक्षकों को उनके निर्वाचन कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे है।
बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद भी मौजूद रही।

Latest News