सोलन शहर की यातायात व्यवस्था में शनिवार को फिर परिवर्तन

Others Solan

 

DNN सोलन

सोलन शहर की यातायात व्यवस्था में शनिवार को फिर परिवर्तन किया गया है । DC Solan ने कृतिका कुल्हारी ने एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा की रिकमेंडेशन पर यह बदलाव किया है । अब 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सोलन शहर के माल रोड व राजगढ़ रोड पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी और 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक हर प्रकार के वाहनों पर पुराने बस अड्डे से लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय व कोटलानाला चौक तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। माल रोड पर शनिवार को वाहनों की पार्किंग की अनुमति भी नहीं होगी। इस संबंध में डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

News Archives

Latest News