DNN सोलन,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर वीरवार महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सूद की अगवाई में सोलन शूलिनी मंदिर से व्यापारियों को ढोल नगाडों के साथ लोगों व्यापारियों को निमंत्रण पत्र वांटे और सभी से रैली में आने के लिए आग्रह किया गया। जनता में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भारी उत्साह है। महिला मोर्चा की अध्यक्षा रशिम धर सूद ने कहा की प्रदेश की महिलाओंं ने ठाना है की अबकी बार रीवाज बदलना है और एक बार फिर कमल खिला कर भाजपा की सरकार बनानी है । उन्होंने कहा की महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ हर महिला तक पहुंचा है । उन्होंने कहा की सोलन मे होने वाली रैली मे बहुत बडी संख्या में महिलाओं आना तय है ।















