DNN बद्दी 28 अक्तूबर
प्रदेश में भाजपा कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हो पाए यदि बात दून विधानसभा क्षेत्र की की जाए तो यहां पर सड़क व स्वास्थ्य सुविधाएं भाजपा कार्यकाल में पूरी तरह चरमरा चुकी है। यह बात दून से कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। शुक्रवार को उन्होंने केंडल व पट्टा नाली में जनसभाओं को संबोधित किया। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी लगातार दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और जनता का उन्हें भरपूर समर्थन भी मिल रहा है इस दौरान दे विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
इस मौके पर केन्डोल के प्रधान बक्शी राम ने कहा कि आज अस्पतालों में डॉक्टर नही है। राम कुमार ने जिन अस्पतालों की इमारतों का निर्माण करवाकर डॉक्टरों ओर अन्य स्टाफ की नियुक्ति करवाई थी। उन अस्पतालों में आज ताले लटक रहे हैं।
वहीं युवा कांग्रेस के नेता घनशाम ने कहा कि जो काम जल जीवन मिशन के तहत हुए। उसमे भी राजनीति की गई। कांग्रेसी परिवारों को इस स्कीम का लाभ नही लेने दिया गया। भाजपा ने जो बदलखोरी कि राजनीति की है जनता उसका जवाब चुनावों में देगी। वहीं महिला कोंग्रेस की अध्यक्षा वीना रघुवंशी ने कहा कि भाजपा ने उज्ज्वला योजना देकर महिलाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। पहले तो इस योजना की सब्सिडी बन्द कर दी। घरेलू गैस कि कीमते आसमान को छू रही हैं।
पट्टा नाली के प्रधान हेम चंद ने कहा कि राम कुमार ने पहाड़ी क्षेत्र के लिए चंडी पेयजल योजना लेकर आये थे। लेकिन पूर्व भाजपा विधायक ने आज तक पानी की पाइपें भी नही डलवा पाए।
दून से कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में आज अराजकता का माहौल बना हुआ है। जगह जगह गुंडागर्दी हो रही है, जुए के अड्डे खुल रहे हैं। भाजपा के समय प्रदेश का विकास बिल्कुल रुक गया है। राम कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि दूंन क्षेत्र के विकास के लिए कोंग्रेस को वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भविष्य सिर्फ कोंग्रेस के हाथों में सुरक्षित है।















