जानिए कौन है हिमाचल प्रदेश के अरबपति उम्मीदवार

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भाग्य आजमा रहे कई उम्मीदवार अरबपति हैं और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर उम्मीदवार जोकि वर्तमान समय में चुनाव मैदान में डटे हैं करोड़पति हैं। नामांकन दायर करने के दौरान उम्मीदवारों द्वारा संपत्ति को लेकर चुनाव आयोग को सौंपी गई शपथ पत्रों में संपत्ति का ब्यौरा भी दिया गया है इससे साफ हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कई उम्मीदवार अरबपति हैं।

चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दर्शाया है। नामांकन पत्र भरने वाले 785 दावेदारों में चौपाल से मौजूदा भाजपा विधायक, बागवान एवं बिल्डर बलवीर वर्मा उर्फ बिटू 1.25 अरबपति की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। दूसरे पायदान पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र एवं नगरोटा से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह बाली और तीसरे नंबर पर छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह हैं। अमीर उम्मीदवारों में चौथे नंबर पर चैापाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा और पांचवें स्थान पर पालमपुर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल हैं।

News Archives

Latest News