भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप ने तेज किया अपना जनसंपर्क अभियान

Himachal News

DNN सोलन

सोलन (Solan) विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप (Rajesh Kashyap) ने चुनाव जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए वीरवार को वाकना, डूमैहर, क्वारग, देवथल और शिचड़ा सहित अन्य गांव का दौरा किया।
इस दौरान उनका स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ राजेश कश्यप ने अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र की मोदी सरकार के कार्य से दुनिया भर में देश का नाम रोशन हुआ है वही हिमाचल की जय राम सरकार ने जनकल्याण नीतियों से गरीबों, वंचितों, किसानों और महिलाओं का सामाजिक उत्थान किया। उन्होंने कहा कि जहां डबल इंजन सरकार ने किसान सम्मान निधि से किसानों का मनोबल बढ़ाया है वही उज्जवला योजना से की माताओं बहनों को धुआं मुक्त वातावरण दिया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में वृद्धावस्था अवस्था पेंशन की आयु सीमा को कम कर इस वर्ग को स्वावलंबी बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल को माफ करने के साथ केन्द्र की हर घर नल योजना को भी सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग को राहत देने के लिए सरकार ने हर महीने 120 यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है। इन ऐतिहासिक निर्णय के बल पर ही प्रदेश में सरकार रिपीट होगी। उन्होंने प्रदेश प्रदेश के विकास को गति देने के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता पर बल दिया। डॉक्टर राजेश कश्यप ने मिशन मिशन रिपीट के लिए मतदाताओं से सोलन विधानसभा क्षेत्र से उन्हें विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अक्षरश: अपने वादे पूरे करेगी और मिलकर प्रदेश में रिवाज बदला जाएगा।

News Archives

Latest News