सामान्य प्रेक्षक के. महेश (आई ए एस-2009) ने चुनावी रिहर्सल व स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण

Himachal News Others Politics Solan
DNN सोलन
26 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आज राजकीय महाविद्यालय, नालागढ़ के प्रांगण में विस  52-दून चुनाव के लिए नियुक्त 425 पीठासीन अधिकारियों सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को प्रथम निर्वाचन पूर्वाभ्यास करवाया गया।
 भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विस क्षेत्र 52-दून, 51- नालागढ़  के लिए नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षक के0 महेश (आई ए एस-2009)  ने आज दून विस क्षेत्र चुनाव के लिए आज चुनावी रिहर्सल का जायजा लिया। रिहर्सल के दौरान तैनात मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जिसमें ईवीएम व वीवीपैट संचालन के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान उपस्थित पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान कर्मियों को चुनावी कामकाज की बारीकियां भी समझाई गई।
इसके उपरांत सामान्य प्रेक्षक के.महेश ने  विस क्षेत्र 52-दून के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण भी किया और उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र ढंग से करवाना ही निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है तथा चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी निष्पक्ष होकर कार्य करें और स्वतंत्र, शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाएं।
इस दौरान अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए एवं निर्वाचन अधिकारी दून नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार बद्दी राजेश कुमार , तहसीलदार कुठाड़ हीरालाल गेजटा भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News