राम कुमार ने की ढेला, लोदीमाजरा, मानपुरा और किशनपुरा में जन सभाएं

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी
26 अक्तूबर। राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत ढेला, लोदीमाजरा, मानपुरा और किशनपुरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। जहां उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सुरिंदर सैनी ने आज पूर्व भाजपा विधायक पर आरोप लगाते कहा की उन्होंने डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों कि लिस्ट परमजीत पम्मी को दी थी। जब एक साल बाद भी वो काम नही होने पर जब उन्होंने विधायक को इस बाबत पूछा तो उनका जवाब था की वो कागज तो गुम हो गए। सुरिंदर सैनी ने जनता से अपील करते हुए कहा की अब अगर ये लोग अब वोट मांगने आए तो आप इन्हे साफ मना कर दें। पप्पू प्रधान ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की आज देश में मंहगाई चरम सीमा पर है। जिसकी जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ भाजपा है। रिटायर्ड एक्स ई एन मेला राम तंवर ने कहा की भाजपा ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद की है। इसका खामियाजा इन विधानसभा चुनावों में इन्हे भुगतना पड़ेगा।
अंत में राम कुमार ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जो दस गारंटियां कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में दी हैं वो पहली केबिनेट मीटिंग में पूरी कर दी जायेंगी। जिसमे ओल्ड पेंशन स्कीम को भी बहाल कर दिया जाएगा। आज की जनसभाओं में कई परिवारों ने राम कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस ज्वाइन करने वालो में बल्ली ठाकुर, नवदीप ठाकुर, बलजीत सैनी, लक्की सैनी, मिंटू सैनी, कुलदीप सिंह, चंदन शर्मा, पवन कुमार, अनवर खान, शशि कुमार, सुभाष, शिव कुमार, हेत राम, नछतर सैनी, बाल कृष्ण शर्मा, मुख्य रहे।

News Archives

Latest News