मंडी सदर से कांग्रेस प्रत्याशी चम्पा ठाकुर ने भरा नामांकन

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी 

21 अक्टूबर मंडी सदर से प्रत्याशी चम्पा ठाकुर ने आज नामांकन दाखिल किया तथा एक जनसभा को संबोधित किया।
चंपा ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के आने पर दस गारंटी योजना लागू करने को प्राथमिकता बताया और कहा कि महिला सुरक्षा उनके लिए एक अहम मुद्दा है, क़ानून व्यवस्था ठीक करना कांग्रेस सरकार के प्राथमिकताओं में होगा।

वहीं द्रंग प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सीएम का ज़िला होने बाद भी मंडी का विकास नहीं हो रहा है सिर्फ़ घोषणाएँ की जा रहीं हैं। कांग्रेस सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली फ़्री देने, 1500 रुपया 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को प्रति महीने देने और ओल्ड पेन्शन स्कीम तत्काल लागू करने की कांग्रेस के संकल्प को दोहराया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने मंडी विधायक अनिल शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि वो खुद मुख्यमंत्री पर मंडी का विकास नहीं होने देने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हिमाचल में अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। डबल इंजन की सरकार इन्हीं सभी वजहों से मंडी लोकसभा उपचुनाव हार गयी है। विधानसभा का चुनाव मोदी के चेहरे और राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है ना कि हिमाचल के मुद्दों पर।

News Archives

Latest News