DNN शिमला
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। 17 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। वही सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह बाबा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है ऐसे में पिछले कई दिनों से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति भी पूरी तरह से समाप्त हो गई है।















