जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील ‘वोट की ताकत से लोकतन्त्र को करें मजबूत’

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

20 अक्तूबर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी  राणा ने कहा कि लोगों को  अपने  मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति   और अधिक  जागरूक करने के लिए  गैस सिलेंडर में मतदाता जागरूकता संदेश वाले स्टिकर लगाए जाएंगे ।उपायुक्त आज वीरवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कार्यालय से मतदाता जागरूकता संदेश वाले स्टिकर के लॉन्चिंग अवसर पर बोल रहे थे ।

इन सिलेंडर पर सभी मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करके लोकतन्त्र को मजबूत बनाने की अपील वाले स्टिकर लगाए गए हैं ।

  उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को वोट के महत्व व ताकत बारे शिक्षित करने तथा मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित करने को नए प्रयोग एवं रचनात्मक प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और सभी की सहभागीता सुनिश्चित करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है।

जारी  स्टिकर  में टैगलाइन वोट  पाणा जरूर  हक जमाना जरूर  को शामिल किया गया है ।   भूरे भालू के  संरक्षण  और  मतदाता जागरूकता के लिए  भोलू नामक शुभंकर  प्रतीक को भी इसमें शामिल किया गया है ।

राणा ने गैस सिलेंडर वितरित करने वाले चालकों से भी आग्रह किया कि वे  लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

 उन्होंने बताया कि सिलेंडर पर लगे स्टिकर  मतदान वाले दिन तक लगे रहेंगे। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान, जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संदीप भारद्वाज उपस्थित रहे ।

News Archives

Latest News